वीर भूमि किसका समाधि स्थल है?

(A) गुलजारी लाल नंदा
(B) राजीव गांधी
(C) लाल बहादुर शास्त्री
(D) मोरारजी देसाई

Answer : राजीव गांधी

Explanation : वीर भूमि राजीव गांधी का समाधि स्थल है। जो 15 एकड़ में बना हुआ है। राजीव गांधी (1944-1991) देश के 7वें प्रधानमंत्री थे। जिनका कार्यकाल 31 अक्टूबर, 1984 से 01 दिसंबर, 1989 तक रहा। 31 अक्टूबर 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव गांधी को इंदिरा का उत्तराधिकारी घोषित किया गया और उन्हें उसी दिन प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री के तौर पर अपने पांच साल के कार्यकाल में देश को नई बुलंदी पर पहुंचाने का काम किया। राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था। जब वह महज तीन साल के थे उनके दादा पंडित जवाहरलाल नेहरू देश के प्रथम प्रधानमंत्री बने। राजीव गांधी की माता स्वर्गीय इंदिरा गांधी भी भारत की पूर्व प्रधानमंत्री रहीं तथा पिता फिरोज गांधी सांसद थे।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Veer Bhumi Kiska Samadhi Sthal Hai