विश्व पशु दिवस कब मनाया जाता है?
(A) 14 सितंबर
(B) 24 अक्टूबर
(C) 4 अक्टूबर
(D) 30 सितंबर
Explanation : विश्व पशु दिवस 4 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह विश्व पशु प्रेमी दिवस के नाम से भी जाना जाता है। इस दिवस को लुप्तप्राय प्रजातियों की दुर्दशा उजागर करने के उपाय के रूप में फ्लोरेंस, इटली में परिस्थितिविज्ञानशास्री के एक सम्मेलन में वर्ष 1931 में शुरू किया गया था। 4 अक्टूबर को असीसी के सेंट फ्रांसिस के पर्व के दिवस के रूप में चुना गया था। विश्व पशु दिवस जानवरों से प्रेम करने वाले और उन्हें सम्मान देने वाले सभी जानवरों और लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है। जिसमें सभी देश के सभी जानवरों शामिल है।
विश्व पशु दिवस व्यक्तियों, समूहों और संगठनों के समर्थन और भागीदारी के माध्यम से दुनिया भर में पशु कल्याण मानकों में सुधार करने के उद्देश्य के साथ मनाया जाता है। यह दिवस दुनिया भर के पशु कल्याण आंदोलन को एकजुट करती है।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : राष्ट्रीय दिवस