व्यास सम्मान 2018 किसे दिया गया?

(A) ममता कालिया
(B) लीलाधर जगूड़ी
(C) रामविलास शर्मा
(D) सुरेंद्र वर्मा

Answer : लीलाधर जगूड़ी

व्यास सम्मान 2018 लीलाधर जगूड़ी को दिया गया। प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार जगूड़ी को के.के. बिड़ला फाउडेंशन ने 15 मार्च, 2019 को साहित्य के क्षेत्र के वर्ष 2018 के व्यास सम्मान हेतु चुना। उन्हें यह पुरस्कार 2013 में प्रकाशित उनके काव्य संग्रह 'जितने लोग उतने प्रेम' के लिए प्रदान किया गया। इस पुरस्कार के तहत् रु 4 लाख की राशि उन्हें प्रदान की जाएगी। उत्तराखंड के लीलाधर जगूड़ी साहित्य अकादमी पुरस्कार सहित साहित्य के अनेक पुरस्कारों तथा पद्मश्री से सम्मानित हैं। के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा इस पुरस्कार की शुरुआत 1991 में की गई थी तथा यह किसी भारतीय साहित्यकार को विगत 10 वर्षों में हिंदी भाषा में प्रकाशित किसी उत्कृष्ट कृति के लिए दिया जाता है, पिछले वर्ष 2017 का यह पुरस्कार हिंदी लेखिका ममता कालिया को 2009 में प्रकाशित उनके उपन्यास 'दुक्खम-सुक्खम' के लिए दिया गया था।
Tags : पुरस्कार और सम्मान सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vyas Samman 2018 Winner