7 अप्रैल को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

(A) विश्व पृथ्वी दिवस
(B) अग्निशमन दिवस
(C) विश्व स्वास्थ्य दिवस
(D) विश्व मलेरिया दिवस

Question Asked : UPSC CDS Exam 2019 (II)

Answer : विश्व स्वास्थ्य दिवस

Explanation : 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। जो विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) संयुक्त राष्ट्र का हिस्सा है इसका मुख्य काम दुनियाभर में स्वास्थ्य समस्याओं पर नजर रखना और उन्हे सुलझाने में मदद करना है। इसकी स्थापना 7 अप्रैल 1948 को हुई, इसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड के जिनीवा शहर में है। डब्ल्यूएचओ की स्थापना के समय इसके संविधान पर 61 देशों ने हस्ताक्षर किए थे। इसकी पहली बैठक 24 जुलाई 1948 को हुई थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना के बाद इसने सबसे पहले स्मॉल पॉक्स बिमारी को खत्म करने में बड़ी भूमिका निभाई थी। यह संगठन विश्व स्वास्थ्य रिपोर्ट के लिए जिम्मेदार होता है जिसमें पूरी दुनिया से जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का एक सर्वे होता है।
Tags : राष्ट्रीय दिवस
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : 7 April Ko Konsa Divas Manaya Jata Hai