23 मार्च को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

(A) विश्व मौसम विज्ञान दिवस
(B) विश्व वन्यजीव दिवस
(C) राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस
(D) राजस्थान दिवस

Question Asked : UPSC CDS Exam 2019 (II)

Answer : विश्व मौसम विज्ञान दिवस

Explanation : 23 मार्च को विश्व मौसम विज्ञान दिवस मनाया जाता है। जो मौसम विज्ञान संगठन द्वारा प्रतिवर्ष मनाया जाता है। इस संगठन की स्थापना 23 मार्च 1950 के दिन संयुक्त राष्ट्र की एक इकाई के रूप में हुई थी। इसका मुख्यालय जिनेवा में स्थित है। इस संगठन का उद्देश्य मानव के दुखदर्द को कम करना और संपोषणीय विकास को बढावा देना है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल बाढ़, सूखा और भूकंप जैसे प्राकृतिक आपदा का अनुमान लगाने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग नाविकों, समुद्री जहाजों और उन लोगों द्वारा भी किया जाता है जो सड़क एवं विमान यातायात का प्रबंधन संभालते हैं। यह सभी चीजें मौसम पर्यवेक्षण टावरों, मौसम गुब्बारों, रडारों, कृत्रिम उपग्रहों, उच्च क्षमता वाले कंप्यूटरों और भिन्न-भिन्न अंकगणितीय मॉडलों के द्वारा की जाती है।
Tags : राष्ट्रीय दिवस
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : 23 March Ko Konsa Divas Manaya Jata Hai