धान के खेत में कौन सी गैस निकलती है?

Which Gas is released in Paddy Field

(A) CO2
(B) CH4
(C) H2S
(D) NH3

Question Asked : RRC 2013

Answer : मीथेन गैस (CH4)

धान के खेत में मीथेन गैस (CH4) गैस निकलती है। धान की फसल मानवीय गतिविधियों के कारण होने वाले मीथेन उत्सर्जन का सबसे बड़ा स्रोत है। धान विश्व में दूसरा सबसे बड़ा कृषि उत्पाद है। अमेरिका में हुए एक अध्ययन के अनुसार धान की खेती से भूमंडल का तापमान और बढ़ सकता है, क्योंकि इससे ग्रीनहाउस प्रभाव पैदा करने वाली गैस मिथेन का उत्सर्जन होता है। ज्ञातव्य है कि पशुओं की जुगली, वनस्पतियों के सड़ने, गोबर, धान के खेत तथा कोयले की खादानों से भी मीथेन गैस का उत्सर्जन होता है। उपर्युक्त के अतिरिक्त दीमकों (Termites) के कारण भी इसकी उत्सर्जन की मात्रा में लगातार परिवर्तन हो रहा है। मीथेन गैस सी.एन.जी. में भी मिश्रित होती है। कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस में यह 80-90 प्रतिशत की मात्रा में पायी जाती है।
Tags : रसायन विज्ञान रसायन विज्ञान प्रश्नोत्तरी विज्ञान प्रश्नोत्तरी सामान्य विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, RRB, NTC Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Dhan Ke Khet Mein Kaun Si Gas Nikalti Hai