‘मारंग गोमके’ किसे कहा जाता है?

(A) जयपाल सिंह
(B) के एस सिंह
(C) शिबू सोरेन
(D) बिरसा मुंडा

Question Asked : [Jharkhand PCS Pre. 2016]

Answer : जयपाल सिंह

जयपाल सिंह मुंडा आदिवासी थे। उन्होंने एम्सटर्डम में वर्ष 1928 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का नेतृत्व किया था। कालांतर में झारखंड राज्य की मांग को लेकर जयपाल सिंह आदिवायिो के एकमात्र नेता बनकर उभरे। छोटानागपुर ​क्षेत्र के आदविासी नेता जयपाल सिंह मुंडा (3 जनवरी, 1903 20 मार्च, 1970) संविधान सभा के सदस्य थे। भारतीय संविधान सभा के सदस्य के रूप में उन्होंने अनुसूचित जनजातियों के अधिकारों के लिए सक्रिय रूप से अभियान चलाया। उन्हें लोकप्रिय रूप से 'मारंग गोमके' के नाम से जाना जाता है, जिसका अर्थ महान नेता होता है।
Tags : झारखण्ड
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Marang Gomke Kise Kaha Jata Hai