फीमर हड्डी की लंबाई कितनी होती है?

(A) व्यक्ति की लंबाई अनुसार 1/1 के बराबर
(B) व्यक्ति की लंबाई अनुसार 1/2 के बराबर
(C) व्यक्ति की लंबाई अनुसार 1/3 के बराबर
(D) व्यक्ति की लंबाई अनुसार 1/4 के बराबर

Answer : व्यक्ति की लंबाई अनुसार 1/4 के बराबर

Explanation : फीमर हड्डी की लंबाई व्यक्ति की लंबाई अनुसार 1/4 के बराबर होती है। यह हड्डी जांघ में होती है, जो शरीर का पूरा भार सहन करती है। फीमर हड्डी लगभग 280 किलो वजन भी सहन कर सकती है। एक वयस्क व्यक्ति के शरीर में 206 हड्डियां होती हैं। जबकि बच्चे के शरीर में 300 हड्डियां होती हैं। जैसे-जैसे बच्‍चे की उम्र बढ़ती जाती है, वैसे-वैसे उनमें से कुछ गल जाती हैं और कुछ आपस में मिल जाती हैं। हड्डियों का भार तुम्हारे शरीर के वजन का 14 प्रतिशत होता है। ये 50 प्रतिशत पानी और 50 प्रतिशत ठोस पदार्थ से मिलकर बनती हैं। यह ठोस पदार्थ तुम्हारी मसल्स के एक्टिव टिशूज होते हैं, जिनसे हड्डियों का विकास होता रहता है। ज्यादातर हड्डियां बीच से खोखली होती हैं। इनके बीच एक जैली होती है, जिसे बोनमैरो कहते हैं। इस जैली में ब्लड सेल्स बनते हैं। रेड ब्लड सेल्स शरीर के सभी अंगों में ऑक्सीजन पहुंचाते हैं और सफेद ब्लड सेल्स तुम्हारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं।
Tags : जीव विज्ञान जीव विज्ञान प्रश्नोत्तरी मानव शरीर सामान्य विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Femur Hadi Ki Lambai Kitni Hoti Hai