उत्तर प्रदेश का राजकीय पक्षी कौन सा है?

(A) तोता
(B) गौरैया
(C) रामचिरैया
(D) सारस

Answer : सारस

Explanation : उत्तर प्रदेश का राज्य पक्षी सारस है। इसका अंग्रेजी नाम Sarus crane है, वही सारस का वैज्ञानिक नाम ग्रूस एंटीगोन है। सर अर्थात् सरोवर के पास इसका प्राकृतवास होने के कारण इसे सारस कहा जाता है। इसके नर और मादा एक साथ जोडे में रहते हैं तथा लोकमान्यता में आदर्श दंपत्ति के प्रतीक रूप में देखे जाते हैं। सारस उत्तरी एवं केंद्रीय भारत, पाकिस्तान तथा नेपाल देश में पाए जाते है। इसके परों का रंग हल्का स्लेटी राख जैसा होता है तथा शिखर हल्के चिकने हरे पंखों से आच्छादित रहता है। ये कठोर परिस्थितियों, जैसे अत्यधिक ठंडक में भी सुगमता से जीवित रहते हैं।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Uttar Pradesh Ka Rajyakiya Pakshi Kaun Hai