शांतिवन किसका समाधि स्थल है?

(A) जवाहरलाल नेहरु
(B) राजीव गांधी
(C) लाल बहादुर शास्त्री
(D) मोरारजी देसाई

Answer : जवाहरलाल नेहरु

Explanation : शांतिवन जवाहरलाल नेहरु का समाधि स्थल है। भारत में सबसे बड़ा समाधि स्थल शांति वन ही है जो 50 एकड़ भूमि में बना हुआ है और सबसे छोटा समाधि समता स्थल बाबू जगजीवन राम का है जो 12.50 एकड़ भूमि में बना है। गांधी जी के समाधि स्थल राजघाट 40 एकड़ में बना हुआ है। जवाहरलाल नेहरु भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। जिनका कार्यकाल 15 अगस्त, 1947 से 27 मई, 1964 तक रहा। पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। 1916 में वे महात्मा गांधी से पहली बार मिलकर काफी प्रेरित हुए। उन्होंने 1920 में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पहले किसान मार्च का आयोजन किया। 1920-22 के असहयोग आंदोलन के सिलसिले में उन्हें दो बार जेल भी जाना पड़ा। 27 मई, 1964 को नई दिल्ली में उनका निधन हो गया था।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Shantivan Kiska Samadhi Sthal Hai