एनीमोमीटर किसका माप करता है?

(A) प्रकाश की गति
(B) वायु की गति
(C) जल धारा की गति
(D) उपग्रह की गति

Answer : वायु की गति

Explanation : एनीमोमीटर वायु की गति का माप करता है। एनीमोमीटर एक डिवाइस है जिसका प्रयोग वायु की गति मापने के लिए किया जाता है। इसे पवन-वेग-मापी (Anemometer) भी कहते हैं। एनीमोमीटर शब्द की व्युत्पत्ति ग्रीक भाषा के शब्द एनीमोज (वायु) से हुई है। एनीमोमीटर का निर्माण सर्वप्रथम लियोन बतिस्ता अल्बर्टी द्वारा 1450 में किया गया था। मौसमविज्ञान के अध्ययन में पवन का वेगमापन महत्व का स्थान रखता है। पवनमापी खुले स्थान में रखा रहता है और इसका आलेखक (recorder) प्रेक्षक के कक्ष में रहता है। आलेखक विद्युद्विधि से पवनमापी से संबद्ध होता है।
Tags : आविष्कार और आविष्कारक सामान्य विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Anemometer Kiska Maap Karta Hai