अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस कब मनाया जाता है?

(A) 12 अप्रैल
(B) 21 अप्रैल
(C) 25 मार्च
(D) 29 अप्रैल

Answer : 12 अप्रैल

अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस 12 अप्रैल को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानव जाति के लिए अंतरिक्ष युग की शुरुआत को चिन्हित करते हुए प्रत्येक वर्ष 12 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस (International Day of Human Space Flight) के रूप में घोषित किया था। 12 अप्रैल 1961 को सोवियत नागरिक यूरी गगारिन ने पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान भरी गयी थी। उन्होंने वोस्टॉक नामक अंतरिक्ष यान से अंतरिक्ष की यात्रा की थी। अंतरिक्ष पर जाने वाले पहले व्यक्ति का दर्जा उन्हें ही प्राप्त है। इस ऐतिहासिक घटना ने सभी मानवता के लाभ के लिए अंतरिक्ष की खोज का रास्ता खोल दिया।
Tags : राष्ट्रीय दिवस सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Antarrashtriya Manav Antariksh Udan Divas