अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कब मनाया जाता है?

(A) 12 जुलाई
(B) 1 अक्टूबर
(C) 1 सितंबर
(D) 21 अक्टूबर

Answer : 1 अक्टूबर

Explanation : अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 1 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिन को पूरी तरह से बुजुर्गों के लिए समर्पित किया गया है। जिसकी शुरुआत वर्ष 1990 में हुई। विश्व में बुजुर्गों के प्रति होने वाले दुर्व्यवहार और अन्याय को रोकने के लिए लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए 14 दिसंबर 1990 को यह निर्णय लिया गया। तब यह तय किया गया कि हर साल 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के रूप में मनाया जाएगा, और 1 अक्टूबर 1991 को पहली बार अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस या अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया।

बता दे कि वर्ष 1982 में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा, "वृद्धावस्था को सुखी बनाइए" का नारा देकर "सबके लिए स्वास्थ्य" अभियान शुरू किया। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 1991 में अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस की शुरुआत के बाद 1999 को "अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग वर्ष" के रूप में मनाया गया था। इस दिन वृद्धाश्रमों में कई तरह के आयोजन किए जाते हैं, और उनकी खुशी व सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाता है।
Tags : राष्ट्रीय दिवस
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Antarrashtriya Vridhjan Divas Kab Manaya Jata Hai