बाल दिवस कब मनाया जाता है?

(A) 25 जनवरी
(B) 14 नवम्बर
(C) 26 जुलाई
(D) 29 अगस्त

Answer : 14 नवम्बर

बाल दिवस 14 नवम्बर को मनाया जाता है। बच्चों के प्रति भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के प्यार और लगाव को देखते हुए उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। नेहरू जी छोटे छोटे बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाते थे। बच्चे उन्हें 'चाचा नेहरू' पुकारते थे। 27 मई 1964 को पंडित जवाहर लाल नेहरु के निधन के बाद बच्चों के प्रति उनके प्यार को देखते हुए सर्वसम्मति से यह फैसला हुआ कि अब से हर साल 14 नवंबर को चाचा नेहरू के जन्मदिवस पर बाल दिवस मनाया जाएगा और बाल दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बाल दिवस कुछ देशों में आज भी 20 नवम्बर को बाल दिवस मनाया जाता है और कई देशों में सन् 1950 से 01 जून को ही बाल सुरक्षण दिवस बनाया जाने लगा।

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन 14 नवंबर को आता है। इस दिन को विशेष तौर पर 'बाल दिवस' के रूप में मनाया जाता है, क्योंकि नेहरूजी को बच्चों से बहुत प्यार था और बाल दिवस बच्चों को समर्पित भारत का राष्ट्रीय त्योहार है। देश की आजादी में भी नेहरू का बड़ा योगदान था। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश का उचित मार्गदर्शन किया था। दरअसल बाल दिवस की नींव 1925 में रखी गई थी। जब बच्चों के कल्याण पर 'विश्व कांफ्रेंस' में बाल दिवस मनाने की सर्वप्रथम घोषणा हुई। 1954 में दुनिया भर में इसे मान्यता मिली।

कैसे मनाया जाता है बाल दिवस
- बाल दिवस के दिन बच्चों को गिफ्ट्स दिए जाते हैं।
- इस दिन स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजित किया जाता है, साथ ही बच्चे विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं।
- बाल दिवस के दिन कई स्कूलों में पढ़ाई नहीं होती है और बच्चों के लिए खेल कूद का आयोजन होता है।
- कई स्कूलों में बाल दिवस के दिन बच्चों को पिकनिक पर ले जाया जाता है।
Tags : राष्ट्रीय दिवस
Related Questions
Web Title : Bal Diwas Kab Manaya Jata Hai