भारत भारती सम्मान 2018 किसे दिया गया?

(A) डॉ. मनमोहन सहगल
(B) श्रीभगवान सिंह
(C) डॉ. ऊषा किरन खान
(D) डॉ. बदरी नाथ कपूर

Answer : डॉ. ऊषा किरन खान

Explanation : भारत भारती सम्मान 2018 डॉ. ऊषा किरन खान को दिया गया। उत्तर प्रदेश ह‍िंंदी संस्थान के वर्ष 2018 के सम्मानों की घोषणा संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सदानंद प्रसाद गुप्त की अध्यक्षता में 20 सितंबर 2019 को की गई। पांच लाख राशि वाले सबसे अहम पुरस्कार भारत-भारती सम्मान से पटना की साहित्यकार डॉ. ऊषा किरन खान को सम्मानित किया गया। वहीं चार लाख का पंडित दीनदयाल उपाध्याय साहित्य सम्मान राजधानी के डॉ. ओम प्रकाश पांडेय को मिला।

वहीं, दिल्ली की डॉ कमल कुमार को अवन्तीबाई साहित्य सम्मान, इम्फाल के मणिपुर हिन्दी परिषद को राजर्षि पुरुषोत्तमदास टण्डन सम्मान देने का फैसला हुआ। इसके अलावा जगतगुरु रामानन्दाचार्य (स्वामी रामभद्राचार्य), डॉ. सुरेश प्रकाश शुक्ल (लखनऊ), रामदेव लाल 'विभोर (लखनऊ), डॉ. आद्या प्रसाद द्विवेदी (गोरखपुर), डॉ. पूरन चन्द टण्डन (नई दिल्ली), सुरेश बाबू मिश्र (बरेली), वीरेन्द्र आस्तिक (कानपुर), डॉ. प्रताप नारायण मिश्र (बाराबंकी) को साहित्य भूषण सम्मान से नवाजा जाएगा।
Tags : उत्‍तर प्रदेश उत्तर प्रदेश प्रश्नोत्तरी पुरस्कार और सम्मान सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Related Questions
Web Title : Bharat Bharti Samman 2018 Kise Diya Gaya