भारत का पहला विश्व धरोहर शहर कौन सा है?

(A) जयपुर
(B) अहमदाबाद
(C) दिल्ली
(D) मुम्बई

Answer : अहमदाबाद

Explanation : भारत का पहला विश्व धरोहर शहर अहमदाबाद है। इसे 8 जुलाई 2017 को विश्व विरासत समिति के 41वें सत्र के दौरान यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल कर लिया गया। गुजरात की वाणिज्यिक राजधानी अहमदाबाद विश्व विरासत सूची में शामिल होने वाला भारत का पहला और एशिया का तीसरा शहर है। अन्य दो शहर श्रीलंका में गाले और नेपाल में भक्तपुर हैं। अहमदाबाद को विश्व विरासत शहरों में शामिल करने का कारण इसकी ऐतिहासिकता है। अहमदाबाद के किलेबंद शहर को सुल्तान अहमद शाह ने 15 वीं सदी में साबरमती नदी के किनारे बसाया था। यह शहर वास्तुकला का शानदार नमूना पेश करता है जिसमें छोटे किले, किलेबंद शहर की दीवारों और दरवाजों के साथ कई मस्जिदें और मकबरे महत्वपूर्ण हैं। शहर में बाद में बनाए गए हिंदू और जैन धर्म के मंदिर भी हैं। यह शहर छठी शताब्दी से अब तक गुजरात की राजधानी के रूप में बना हुआ है।
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ka Pahla Vishwa Dharohar Shahar Kaun Sa Hai