UNO की कौनसी एजेंसी विश्व धरोहर स्थलों को सूचीबद्ध करती है?

(A) विश्व बैंक
(B) यूनेस्को
(C) अंतर्राष्ट्रीय दूर संचार संघ
(D) अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष

Answer : यूनेस्को (UNESCO)

Explanation : UNO की यूनेस्को (UNESCO) एजेंसी विश्व धरोहर स्थलों को सूचीबद्ध करती है। यूनेस्को (United Nations Educational, Scientific and Cultural Organization) का गठन 16 नवंबर, 1945 को हुआ था। इसका उद्देश्य शिक्षा एवं संस्कृति के अंतरराष्ट्रीय सहयोग से शांति एवं सुरक्षा की स्थापना करना है, ताकि संयुक्त राष्ट्र के चार्टर में वर्णित न्याय, कानून का राज, मानवाधिकार एवं मौलिक स्वतंत्रता हेतु वैश्विक सहमति बन पाए। यूनेस्को के 195 सदस्य देश हैं और सात सहयोगी सदस्य देश और दो पर्यवेक्षक सदस्य देश हैं। इसका मुख्यालय पेरिस, फ्रांस में स्थित है। यूनेस्को विश्व भर में सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर (जिसे मानवता के लिये उत्कृष्ट मूल्य माना जाता है) की पहचान, संरक्षण और सुरक्षा को प्रोत्साहित करने की कोशिश करता है। यूनेस्को के वर्तमान अध्यक्ष आंद्रे अजोले है। हर वर्ष 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस मनाया जाता है।
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Uno Ki Kaunsi Agency Vishwa Dharohar Sthalon Ko Suchibadh Karti Hai