भारत के प्रथम वित्त मंत्री कौन है?

Who is the first finance minister of India

(A) आर के शनमुखम चेट्टी
(B) लियाकत अली खान
(C) जॉन मथाई
(D) चिंतामनराव देशमुख

Answer : आर के शनमुखम चेट्टी (R. K. Shanmukham Chetty)

भारत के प्रथम वित्त मंत्री आर.के. शनमुखम चेट्टी (R. K. Shanmukham Chetty) है। जिन्होंने वर्ष 1947 से 1949 तक स्वतंत्र भारत के प्रथम वित्त मंत्री के रूप में पदभार संभाला था। चेट्टी को 26 नवंबर 1947 को स्वतंत्र भारत का पहले बजट पेश करने के लिए भी याद किया जाता है। जबकि वर्ष 1946 से 1947 तक लियाकत अली खान अंग्रेज़ो के अधीन भारत के प्रथम वाणिज्य और वित्त मंत्री थे। शनमुखम चेट्टी ने वर्ष 1933 से 1935 तक भारत की केन्द्रीय विधान सभा के अध्यक्ष के रूप में, और 1935 से 1941 तक कोचीन राज्य के दीवान के रूप में भी कार्य किया।

शनमुखम चेट्टी का जन्म 1892 में कोयंबटूर में हुआ था, और उन्होंने मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज और मद्रास लॉ कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की। अपनी शिक्षा पूरी होने पर, शनमुखम चेट्टी जस्टिस पार्टी में शामिल हो गए और 1917 में कोयंबटूर नगरपालिका के पार्षद चुने गए। 1920 में जस्टिस पार्टी के टिकट पर उन्होंने मद्रास विधानसभा के लिए चुनाव लड़ा, जिसमें वह विजयी हुए। 5 मई 1953 को ह्रदय गति रुक जाने के कारण शनमुखम चेट्टी की मृत्यु हो गई।
Tags : भारत में प्रथम राजव्यवस्था प्रश्नोत्तरी वित्त मंत्री
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ke Pratham Vitt Mantri Kaun Hai