भारत में किस फल की खेती सर्वाधिक की जाती है?

(A) केला
(B) आम
(C) सेब
(D) नारियल

Answer : आम (Mango)

Explanation : भारत में आम फल की खेती सर्वाधिक की जाती है। यहां आम का कुल उत्पादन 185 लाख टन होता है। जिसमें सबसे ज्यादा आम उत्तरप्रदेश में मिलते है। उत्तरप्रदेश में आम का कुल उत्पादन 43.09 लाख टन होता है। इसके बाद दूसरे नंबर पर आंध्रप्रदेश में 28.41 लाख टन का उत्पादन होता है। आमों के उत्पादन में कर्नाटक तीसरे नंबर पर है। वहां पर 17.40 लाख टन आमों का उत्पादन होता है। तेलांगना में 17.34 और बिहार में 12.72 लाख टन आमों का उत्पादन होता है। भारत के अलावा चीन और थाईलैंड इसके सबसे बड़े उत्पादक देश हैं। यह भारत, पाकिस्तान और फिलीपींस में राष्ट्रीय फल माना जाता है और बांग्लादेश में इसके पेड़ को राष्ट्रीय पेड़ का दर्जा प्राप्त है।

बता दे कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा फल उत्पादक देश बन गया है। जबकि पहले स्थान पर चीन का नाम है। खास बात ये है कि भारत में फल उत्पादन की दर सब्जियों से भी ज्यादा है। राज्यों के हिसाब से फल उत्पादक में महाराष्ट्र सबसे पहले नंबर है। उसके बाद आंध्र प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और मध्य प्रदेश हैं।

किस राज्य में कौन सा सबसे ज्यादा फल
आम- उत्तरप्रदेश
सेब- बारामूला, जम्मू-कश्मीर
केला- जलगांव, तमिलनाडु
संतरा- नलगोंडा, तेलंगाना
नींबू- आंध्र प्रदेश
अमरूद- मध्यप्रदेश
Tags : कृषि प्रश्नोत्तरी भारत भारत में प्रथम
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Me Kis Fal Ki Kheti Sarwaadhik Ki Jati Hai