बिहार के वर्तमान रेल मंत्री कौन है?

(A) नीतीश कुमार
(B) सुशील मोदी
(C) पीयूष गोयल
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer : इनमें से कोई नहीं

Explanation : बिहार के वर्तमान रेल मंत्री कौन है? इसके जवाब में आपको बता दे कि राज्यों में रेल मंत्री पद नहीं होता है। केंद्र की सरकार में रेल मंत्री और रेल राज्य मंत्री पद होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 मई 2019 को दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। जिसमें पीयूष गोयल को रेलवे मंत्री के अलावा वाणिज्य और उद्योग विभाग दिया गया था। इसके अलावा सुरेश अंगड़ी को राज्यमंत्री के रूप में रेलवे विभाग दिया गया है। पीयूष गोयल वर्तमान में राज्यसभा से सांसद हैं। पीयूष गोयल का जन्म मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ। इनके पिता स्वर्गीय वेद प्रकाश गोयल थे जो की एक राजनीतिज्ञ थे। इन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में जहाजरानी मंत्रालय संभाला था। पीयूष गोयल की मां चंद्रकांता गोयल, तीन बार विधायक रह चुकी हैं। वही पीयूष गोयल 1984 में बीजेपी में शामिल हुए थे। इनको इस पार्टी की और से तब भारतीय जनता युवा मोर्चा का सदस्य बनाया गया था। साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में पीयूष गोयल को पार्टी के विज्ञापन अभियान और सोशल मीडिया का काम सौंपा गया था।
Tags : बिहार रेलवे प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bihar Ke Vartman Rail Mantri Kaun Hai