बिम्सटेक (BIMSTEC) का उद्देश्य क्या है?

(A) दक्षिण एशिया व दक्षिण पूर्व एशियाई देशों का बैंक
(B) एशियाई देशों को कृषि पर निर्भर बनाना
(C) दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में तकनीकी और आर्थिक सहयोग विकसित करना
(D) दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों को विकसित करना

bimstec

Answer : दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में तकनीकी और आर्थिक सहयोग विकसित करना

बिम्सटेक का मुख्य उद्देश्य बंगाल की खाड़ी के तटीय दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में तकनीकी और आर्थिक सहयोग विकसित करना है। इसके लिए संगठन ने निवेश, टेक्नोलॉजी, टूरिज्म, ह्यूमन रिसोर्स डेवलेपमेंट, कृषि, मत्स्य पालन, परिवहन और संचार, कपड़ा, चमड़ा आदि कुल 14 प्राथमिक क्षेत्रों की पहचान की है, जिनका नेतृत्व बिम्सटेक के अलग-अलग सदस्य देश करते हैं। समूह में शामिल सात देशों की आबादी 1.5 अरब है, जो दुनिया की आबादी का 22 फीसदी है। इस समूह का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 2500 अरब डॉलर है। बिम्सटेक में शामिल देशों की संयुक्त प्रति व्यक्ति आय लगभग 2.8 लाख करोड़ डॉलर (करीब 196 लाख करोड़ रुपये), है। बिम्सटेक देशों ने 2012 से 2016 तक 3.4 प्रतिशत से 7.5 प्रतिशत के बीच वृद्धि की औसत वार्षिक दर को बरकरार रखा है।

द बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक को-ऑपरेशन यानी बिम्सटेक दक्षिण एशिया व दक्षिण पूर्व एशियाई देशों का एक क्षेत्रीय संगठन है। इस संगठन में सात देश हैं, जिनमें दक्षिण एशिया से बांग्लादेश, भारत, भूटान, नेपाल व श्रीलंका और दक्षिण पूर्व एशिया से म्यांमार व थाईलैंड शामिल हैं। इसका मुख्यालय ढाका, बांग्लादेश में है।
Tags : अन्तर्राष्ट्रीय संगठन
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bimstec Ka Uddeshya Kya Hai