ब्रेल लिपि का आविष्कार कब हुआ?

(A) 1820 में
(B) 1825 में
(C) 1852 में
(D) 1835 में

Answer : 1825 में

Explanation : ब्रेल लिपि का आविष्कार 1825 में हुआ था। एक हादसे में आंखों की रोशनी गंवाने के बाद लुइस ब्रेल ने इस लिपि का आविष्कार कर दृष्टिबाधित लोगों की शिक्षा में क्रांति ला दी। ब्रेल लिपि के तहत बिंदुओं को जोड़कर अक्षर, अंक और शब्‍द बनाए जाते हैं। इस लिपि में पहली किताब 1829 में प्रकाशित हुई। लुइस ब्रेल का जन्‍म 1809 में फ्रांस में हुआ था। उनके चार भाई-बहन थे, जिसमें लुइस सबसे छोटे थे। एक दिन लेदर के टुकड़े में नुकीले औजार से छेद करने के दौरान वह औजार उनके हाथ से फिसलकर उनकी आंख में जा लगा। जिससे उनकी आंख में गंभीर चोट आई और इन्फेक्शन हो गया। आगे चलकर लुइस की आंखों की रोशनी पूरी तरह चली गई। लुइस की मृत्यु 43 साल की कम उम्र में टी.बी. की बीमारी से हुई थी।
Tags : सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Braille Lipi Ka Avishkar Kab Hua