विश्व ब्रेल दिवस कब मनाया जाता है?

(A) 1 मार्च
(B) 4 जनवरी
(C) 1 फरवरी
(D) 1 जनवरी

Answer : 04 जनवरी

Explanation : विश्व ब्रेल दिवस 4 जनवरी को मनाया जाता है। दृष्टि बाधित लोगों के लिए ब्रेल लिपि विकसित करने वाले लुई ब्रेल की जयंती के अवसर पर World Braille Day मनाया जाता है। लुई ब्रेल का जन्म उत्तरी फ्रांस के कूपवरे (Coupvray) शहर में चार जनवरी 1809 को हुआ था। तीन वर्ष की अल्प आयु में एक दुर्घटना में उनकी दोनों आंखों की रोशनी चली गई थी। इसके उपरांत छह उभरे हुए बिंदुओं की भाषा विकसित की गई जिसे ब्रेल के नाम से जाना जाता है।

ब्रेल लिपि क्या है?
ब्रेल एक लेखन पद्धति है। यह नेत्रहीन व्यक्तियों के लिए सृजित की गई थी। ब्रेल एक स्पर्शनीय लेखन प्रणाली है। इसे एक विशेष प्रकार के उभरे कागज़ पर लिखा जाता है। इसकी संरचना फ्रांसीसी नेत्रहीन शिक्षक और आविष्कारक लुई ब्रेल (Louis Braille) ने की थी। इन्हीं के नाम पर इस पद्धति का नाम ब्रेल लिपि रखा गया है।
Tags : सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vishwa Braille Divas Kab Manaya Jata Hai