चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार 2020 किसे मिला?

(A) हार्वे जे आल्टर
(B) चार्ल्स एम राइस
(C) माइकल हफ्टन
(D) सभी को

nobel-prize

Answer : अमेरिकी वैज्ञानिकों हार्वे जे आल्टर, चार्ल्स एम राइस और ब्रिटिश वैज्ञानिक माइकल हफ्टन को

Explanation : चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार 2020 अमेरिकी वैज्ञानिकों हार्वे जे आल्टर, चार्ल्स एम राइस और ब्रिटिश वैज्ञानिक माइकल हफ्टन को मिला है। इसकी घोषणा 5 अक्टूबर 2020 को की गई। इंसान में लिवर कैंसर और सिरोसिस जैसी जानलेवा बीमारियों की वजह और बरसों तक अबूझ पहेली रहे खतरनाक वायरस हेपेटाइटिस सी का पता लगाने के लिए इन तीनों वैज्ञानिकों को वर्ष 2020 का चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। इन तीनों की खोज से पहले हेपेटाइटिस ए और बी का भले ही पता लगाया जा चुका था, मगर खून के जरिये फैलने वाले हेपेटाइटिस सी के बारे में पता नहीं लग पाया था। इनकी खोज से लंबे समय तक चलने वाले हेपेटाइटिस के मामलों में न सिर्फ खून की जांच संभव हो पाई, बल्कि नई दवाएं बनाई जा सकीं, जिससे लाखों जिंदगियां बचाई गईं। इन तीनों ने हेपेटाइटिस के खिलाफ जंग में निर्णायक भूमिका निभाई। बता दे कि वर्ष 2019 को चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार विलियम जी केलिन, सर पीटर जे रैटक्लिफ और ग्रेग एल सेमेन्जा को दिया गया था।

नोबेल पुरस्कार में तीनों वैज्ञानिकों को पुरस्कारस्वरूप करीब 8.2 करोड़ रुपये मिलेंगे, जिसे तीनों में बराबर बांटा जाएगा। इसके साथ ही 23 कैरेट सोने से बना 200 ग्राम का पदक और प्रशस्ति पत्र भी दिया जाता है। पदक के एक ओर नोबेल पुरस्कार के जनक अल्फ्रेड नोबेल की छवि, उनके जन्म तथा मृत्यु की तारीख लिखी होती है। पदक की दूसरी तरफ यूनानी देवी आइसिस का चित्र, रॉयल एकेडमी ऑफ साइंस स्टॉकहोम तथा पुरस्कार पाने वाले व्यक्ति की जानकारी होती है।
Tags : नोबेल पुरस्कार पुरस्कार और सम्मान
Related Questions
Web Title : Chikitsa Ka Nobel Puraskar 2020