दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2018 किसे दिया गया?

Who is the winner of Dadasaheb Phalke Award 2018

(A) अमिताभ बच्चन
(B) अक्षय कुमार
(C) शाहरूख खान
(D) विनोद खन्ना

Dadashaeb Phalke Awards

Answer : अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)

Explanation : दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2018 अमिताभ बच्चन को दिया गया। इसकी घोषणा केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने 24 सितंबर 2019 को की। वर्ष 2017 का यह पुरस्कार अभिनेता विनोद खन्ना को दिया गया था। इससे पहले साल 2016 में कसीनथुनी विश्वनाथ को, 2015 में मनोज कुमार को, 2014 में शशि कपूर को, 2013 में गुलजार को, 2012 में प्राण को, 2011 में सौमित्र चटर्जी को, 2010 में के बालाचंदर और 2009 में डी रामानायडू को यह पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा मन्ना डे, वीके मूर्ती, देव आनंद, यश चोपड़ा को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन 'मेगा स्टार' और 'बिग बी' के नाम से भी मशहूर हैं। उनकी पहली फ़िल्म 'सात हिंदुस्तानी' थी। यह फ़िल्म वर्ष 1969 में रिलीज़ हुई थी। ​इसके बाद वर्ष 1973 में रिलीज़ हुई प्रकाश मेहरा निर्देशित फ़िल्म 'ज़ंजीर' से अमिताभ बच्चन ने बॉक्स ऑफि़स पर कामयाबी की दस्तक दी और क़रीब दो दशक तक हिंदी फ़िल्मों के सबसे सफल नायक बने रहे। इसी दौर में उन्हें 'सुपरस्टार' और 'महानायक' जैसी उपाधि दी गईं।

बता दे कि दादा साहेब फाल्के पुरस्कार भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है, जो किसी व्यक्ति विशेष को भारतीय सिनेमा में उसके आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है। इससे पहले बॉलीवुड और कला की दुनिया से जुड़े 65 हस्तियों को यह पुरस्कार मिल चुका है।
Tags : फिल्म प्रश्नोत्तरी सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Dada Saheb Phalke Puraskar 2018 Kise Diya Gaya