दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2019 किसे दिया गया?

Who is the winner of Dadasaheb Phalke Award 2019

(A) अमिताभ बच्चन
(B) अक्षय कुमार
(C) शाहरूख खान
(D) वर्ष 2020 में घोषणा होगी

Dadashaeb Phalke Awards

Answer : वर्ष 2020 में घोषणा होगी

Explanation : दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2019 अभी किसी को नहीं दिया गया। क्योंकि इस घोषणा अगले वर्ष 2020 में की जायेगी। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने 24 सितंबर 2019 को अमिताभ बच्चन को 2018 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की है। अधिकतर छात्र जिस वर्ष पुरस्कार प्रदान किया जाता है उसे उसी वर्ष का पुरस्कार मान लेते है। जिससे गलत जवाब दे जाते है। बता दे कि दादा साहेब फाल्के पुरस्कार भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है, जो किसी व्यक्ति विशेष को भारतीय सिनेमा में उसके आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है। इससे पहले बॉलीवुड और कला की दुनिया से जुड़े 65 हस्तियों को यह पुरस्कार मिल चुका है। आखिरी बार यह पुरस्कार साल 2017 में अभिनेता विनोद खन्ना को दिया गया था।

इससे पहले साल 2016 में कसीनथुनी विश्वनाथ को, 2015 में मनोज कुमार को, 2014 में शशि कपूर को, 2013 में गुलजार को, 2012 में प्राण को, 2011 में सौमित्र चटर्जी को, 2010 में के बालाचंदर और 2009 में डी रामानायडू को यह पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा मन्ना डे, वीके मूर्ती, देव आनंद, यश चोपड़ा को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
Tags : फिल्म प्रश्नोत्तरी सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Dada Saheb Phalke Puraskar 2019 Kise Diya Gaya