दादा साहब फाल्के पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है?

(A) भारतीय नृत्यकला
(B) प​त्रकारिता
(C) लेखन
(D) भारतीय सिनेमा

Dadashaeb Phalke Awards

Answer : भारतीय सिनेमा

Explanation : दादा साहब फाल्के पुरस्कार भारतीय सिनेमा के क्षेत्र में दिया जाता है। यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा के विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है। जिसकी शुरूआत वर्ष 1969 में भारत सरकार द्वारा की गई थी। भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च पुरस्कार, भारतीय सिनेमा के पितामह कहे जाने वाले दादा साहब फाल्के के नाम पर दिया है। इस पुरस्कार के अंतर्गत विजेता को दस लाख रुपये नकद, स्वर्ण कमल पदक व एक शाल प्रदान की जाती हैं। यह सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा स्थापित संगठन फिल्म महोत्सव निदेशालय द्वारा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रतिवर्ष प्रस्तुत किया जाता है।

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2018 अमिताभ बच्चन को दिया गया। इससे पहले बॉलीवुड और कला की दुनिया से जुड़े 65 हस्तियों को यह पुरस्कार मिल चुका है। इससे पहले साल 2017 में विनोद खन्ना को, 2016 में कसीनथुनी विश्वनाथ को, 2015 में मनोज कुमार को, 2014 में शशि कपूर को, 2013 में गुलजार को, 2012 में प्राण को, 2011 में सौमित्र चटर्जी को, 2010 में के बालाचंदर और 2009 में डी रामानायडू को यह पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा मन्ना डे, वीके मूर्ती, देव आनंद, यश चोपड़ा को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
Tags : फिल्म प्रश्नोत्तरी सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Dada Saheb Phalke Puraskar Kis Kshetra Mein Diya Jata Hai