दादा साहब फाल्के पुरस्कार सर्वप्रथम किसे दिया गया?

(A) अमिताभ बच्चन
(B) देविका रानी
(C) पृथ्वीराज कपूर
(D) नितिन बोस

Dadashaeb Phalke Awards

Answer : देविका रानी

Explanation : दादा साहब फाल्के पुरस्कार सर्वप्रथम देविका रानी को दिया गया। उन्हें हिंदी सिनेमा के लिए वर्ष 1969 में यह पुरस्कार मिला था। 30 मार्च 1908 को जन्मी देविका रानी को भारतीय सिनेमा की पहली अभिनेत्री कहा जाता है। उनका जन्म आंध्रप्रदेश के वाल्टेयर नगर में हुआ था। उनके पिता समृद्ध बंगाली परिवार से संबंध रखते थे जिन्हें बाद में भारत के प्रथम सर्जन जनरल बनने का गौरव प्राप्त हुआ। जिस दौर में महिलाओं को घर से निकलने नहीं दिया जाता था, देविका फिल्म नायिका बनकर समाज के लिए नायक बन गईं। इसके अलावा देविका रानी फिल्म इंडस्ट्री की पदमश्री से नवाजी जाने वाली प्रथम महिला भी बन चुकी है। अपने दिलकश अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली देविका रानी 9 मार्च 1994 को इस दुनिया को अलविदा कह गईं।

बता दे कि दादा साहब फाल्के पुरस्कार भारतीय सिनेमा के क्षेत्र में दिया जाता है। यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा के विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है। जिसकी शुरूआत वर्ष 1969 में भारत सरकार द्वारा की गई थी। भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च पुरस्कार, भारतीय सिनेमा के पितामह कहे जाने वाले दादा साहब फाल्के के नाम पर दिया है। इस पुरस्कार के अंतर्गत विजेता को दस लाख रुपये नकद, स्वर्ण कमल पदक व एक शाल प्रदान की जाती हैं। यह सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा स्थापित संगठन फिल्म महोत्सव निदेशालय द्वारा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रतिवर्ष प्रस्तुत किया जाता है।
Tags : फिल्म प्रश्नोत्तरी भारत में प्रथम सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Dada Saheb Phalke Puraskar Sarvpratham Kise Diya Gaya