दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला प्रथम भारतीय व्यक्ति कौन था?

(A) स्क्वाड्रन लीडर राकेश शर्मा
(C) कर्नल जतिन्दर कुमार बजाज
(C) स्क्वाड्रन लीडर संजय थापर
(D) बछेन्द्री पाल

Answer : कर्नल जतिन्दर कुमार बजाज

Explanation : दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला प्रथम भारतीय व्यक्ति कर्नल जतिन्दर कुमार बजाज (Colonel Jatinder Kumar Bajaj) था। वही डॉ. गिरिराज सिरोही का नाम भी दक्षिणी ध्रुव पर पहुँचने वाले प्रथम भारतीय के रूप में माना जाता है। अगर विश्व के पहले व्यक्ति की बात करें तो रोआल्ड एमंडसन (Roald Amundsen) दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाले प्रथम व्यक्ति थे। पृथ्वी के उत्तर और दक्षिण वाले दोनों ही ध्रुव बेहद ठंडे हैं और यहाँ के मुख्‍य क्षेत्र वर्ष भर बर्फ से ढँके रहते हैं। उत्तरी ध्रुव जहाँ बर्फ से पूरी तरह ढँका हुआ एक सागर है जो आर्कटिक सागर कहलाता है वही दक्षिणी ध्रुव ठोस धरती वाला ऐसा क्षेत्र है जो अंटार्कटिका महाद्वीप के नाम से जाना जाता है। इन दोनों के बीच सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण अंतर तो यही है कि एक ठोस धरती पर बसा है और दूसरा सागर के ऊपर जमी बर्फ पर जिसका मूल आधार ही जल है।
Tags : सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Dakshini Dhruv Par Pahuchne Vala Pratham Bharatiya Vyakti Kaun Tha