दिल्ली में विधानसभा इलेक्शन कब है 2020

(A) 21 जनवरी 2020
(B) 24 जनवरी 2020
(C) 8 फरवरी 2020
(D) 11 फरवरी 2020

delhi map

Answer : 8 फरवरी 2020

Explanation : दिल्ली में विधानसभा इलेक्शन 8 फरवरी 2020 को है। चुनाव आयोग ने 6 जनवरी 2020 को दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की। 8 फरवरी को वोटिंग होगी और 11 फरवरी को नतीजा आएगा। इसके साथ ही दिल्ली में आचार संहिता भी इसी दिन से लागू हो गई है। 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 70 में से 67 सीटें मिली थीं। भाजपा ने 3 सीटें जीती थीं। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिल सकी थी। 2015 में चुनाव आयोग ने 12 जनवरी को दिल्ली चुनाव की घोषणा की थी, 7 फरवरी को मतदान हुआ था और 10 फरवरी को नतीजे आए थे। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के अनुसार मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 22 जनवरी 2020 को खत्म हो रहा है। 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होंगे। विधानसभा का कार्यकाल 22 जनवरी 2020 को खत्म हो रहा है। 58 सामान्य और 12 आरक्षित हैं। 1 करोड़ 46 लाख 92 हजार 136 वोटर है। इसके अलावा दिल्ली में 2689 जगहों पर वोटिंग होगी। 13 हजार 757 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे।
Tags : दिल्ली
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Delhi Me Vidhan Sabha Election Kab Hai