देश की पहली नेत्रहीन महिला आईएएस कौन बनी है?

(A) आरती डोगरा
(B) प्रांजल पाटिल
(C) अन्ना राजम
(D) किरण बेदी

Answer : प्रांजल पाटिल (Pranjal Patil)

Explanation : देश की पहली नेत्रहीन महिला आईएएस प्रांजल पाटिल (Pranjal Patil) बनी है। उन्होंने 14 अक्टूबर 2019 को केरल (kerala) की राजधानी तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) के सब कलैक्टर की जिम्मेदारी संभाली है। महाराष्ट्र (Maharashtra) के उल्हासनगर की रहने वाली पाटिल (30) ने उस समय अपनी आंखों की रोशनी खो दी थी जब वह मात्र 6 वर्ष की थी। उनके एक सहपाठी ने उनकी एक आंख में पेंसिंल मारकर उन्हें घायल कर दिया था। उस समय डॉक्टरों ने उनके माता-पिता को बताया था कि हो सकता है कि भविष्य में वे अपनी दूसरी आंख की दृष्टि भी खो दें और दुर्भाग्य से डॉक्टरों की बात सच साबित हुई। कुछ समय बाद प्रांजल की दोनों आंखों की दृष्टि चली गई। इसके बावजूद प्रांजल ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा भी बहुत अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की और 12वीं में चाँदीबाई कॉलेज में कला संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

उन्होंने 2016 में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 773वां रैंक हासिल किया था और अगले वर्ष इसमें सुधार करते हुए 124वां रैंक हासिल किया। पाटिल को उनकी प्रशिक्षण अवधि दौरान एर्नाकुलम सहायक कलैक्टर नियुक्त किया गया था। 2016 में 773वां रैंक आने के बाद प्रांजल को भारतीय रेलवे लेखा सेवा में नौकरी आबंटित की गई थी। हालांकि ट्रेनिंग के समय रेल मंत्रालय ने उन्हें नौकरी देने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद प्रांजल ने 2017 में फिर से परीक्षा दी और 124वां रैंक हासिल किया। प्रांजल ने अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता के अलावा अपने पति को दिया।
Tags : भारत में प्रथम सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Desh Ki Pahli Netraheen Mahila Ias Kaun Bani Hai