‘धुमकुरिया’ किस जनजाति की सामाजिक संस्था है?

(A) उरांव
(B) हो
(C) गोंड
(D) कोल

Question Asked : [Jharkhand PCS Pre. 2016]

Answer : उरांव

उरांव (ओरांव) जनजाति का युवागृह 'धुमकरिया' कहलाता है। इस संस्था में युवा काल तक लड़के और लड़कियां दोनों एक साथ शयन करते हैं। उरावं जनजाति में समगोत्रीय विवाह नि​षिद्ध है। उरांव समाज में बाल विवाह की प्रथा नहीं है। उरांवों में विवाह का सर्वाधिक प्रचलित रूप 'आयोजित विवाह' है। इसमें विवाह का प्रस्ताव वर पक्ष के सामने रखा जाता है। इस विवाह मे वर पक्ष को वधू मूल्य देना पड़ता है। उरांव गांव का मुखिया 'महतो' कहलाता है। उरांव गांव की पंचायत को 'पंचोरा' कहा जाता है।
Tags : झारखण्ड
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Dhumkuria Kis Janjati Ki Samajik Sanstha Hai