डीएनए का डबल हेलिक्स मॉडल किसने दिया था?

(A) ल्यूवेनहॉक
(B) साल्क
(C) वाटसन व क्रिक
(D) डाल्टन

Answer : वाटसन व क्रिक

Explanation : डीएनए का डबल हेलिक्स मॉडल वाटसन व क्रिक ने दिया था। इंग्लैंड के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक जेम्स डी वॉटसन और फ्रांसिस एचसी क्रिक ने 28 फरवरी, 1953 को डीएनए के डबल हेलिक्स (मानव जीन युक्त अणु) संरचना खोजने की आधिकारिक घोषणा की थी। हालांकि डीऑक्सीराइबोन्यूक्लिक एसिड (डीएनए) की खोज सन 1869 में की गई थी। आनुवंशिक धरोहर के निर्धारण में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका सन 1943 तक प्रदर्शित नहीं की गई थी। 1950 के दशक की शुरुआत में, वाटसन और क्रिक डीएनए की संरचना का पता लगाने वाले कई वैज्ञानिकों में से दो थे। 1962 में क्रिक और वॉटसन ने नोबेल पुरस्कार जीता था। डीएनए के संबंध में उनके द्वारा की गई खोज स्वास्थ्य के क्षेत्र में मददगार साबित हुई।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी महानिदेशक
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Dna Ka Double Helix Model Kisne Diya Tha