अर्थव्यवस्था करेंट अफेयर्स संबंधित प्रश्न उत्तर

भारतीय अर्थव्यवस्था करेंट अफेयर्स: अगर आप बैंक परीक्षाओं में पहली बार में ही सफलता पाना चाहते है तो हिन्दी भाषा में नवीनतम अर्थव्यवस्था करेंट अफेयर्स व समसामयिक घटनाक्रम का अध्ययन जरूर करें। इसके लिए यहां भारतीय अर्थव्यवस्था संबंधी प्रश्न उत्तर दिये गये है जिससे आप अन्य सरकारी परीक्षाओं SSC, Railways, BPSC, MPPSC, JPSC, HPSC, UPPSC, UKPSC में आसानी से सफलता पा सकते है।

1. हाल ही में महिला और बाल विकास मंत्रालय ने यूनिसेफ द्वारा चलाई गई किस पहल को लॉन्च किया है? – युवाह पहल
2. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और किस देश के प्रधानमंत्री प्रयुत चान ओचा रक्षा उद्योग क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने और दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों को बढ़ावा देने की संभावनाएं तलाशने पर सहमत हुए? – थाईलैंड
3. किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन द्वारा चेन्नई-कन्याकुमारी औद्योगिक कॉरिडोर के लिए 451 मिलियन डॉलर का ऋण प्रदान किये जाने की घोषणा की गई है? – एशियाई विकास बैंक
4. हाल ही में विश्व व्यापार संगठन के विवाद निपटान पैनल ने किस देश में दी जाने वाली निर्यात सब्सिडी पर आपत्ति जताई है? – भारत
5. सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या फैसला पर मुस्लिम पक्ष को अयोध्या में ही कितने एकड़ जमीन देने का आदेश दिया है? – 5 एकड़
6. एसबीआई ने 2019-20 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.1% से घटाकर कितने प्रतिशत कर दिया है? – 5%
7. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी द्वारा जारी वर्ल्ड एनर्जी आउटलुक में वर्ष 2040 तक सौर ऊर्जा की स्थापित क्षमता को 495 गीगावाट से बढ़ाकर कितने गीगावाट करने का अनुमान लगाया गया है? – 3142 गीगावाट
8. कौन-सी भारतीय कम्पनी पूंजीकरण के लिहाज़ से दुनिया की छठी सबसे बड़ी तेल कंपनी बनी? – रिलायंस इंडस्ट्रीज़
9. हाल ही में किस शहर में भारत के पहले सबसे बड़े जैव प्रौद्योगिकी सम्मेलन ग्लोबल बायो-इंडिया समिट- 2019 का आयोजन किया गया? – नई दिल्ली
10. आयकर विभाग ने जमशेदजी टाटा ट्रस्ट, आर.डी.टाटा ट्रस्ट समेत कितने टाटा ट्रस्टों का पंजीकरण रद्द कर दिया है? – 6
11. भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में प्रमोटर हिस्सेदारी कम करके 40 प्रतिशत पर नहीं लाने के कारण किस बैंक पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है? – बंधन बैंक
12. आरबीआई ने हाल ही में मुंबई स्थित पंजाब ऐंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक के खातों की निकासी सीमा 40,000 रुपये से बढ़ाकर कितने हजार रुपये कर दी? – 50,000 रुपये
13. भारतीय रिज़र्व बैंक ने किस बैंक पर ऋण नियमों का उल्लंघन करने पर पांच करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है? – मेहसाणा अर्बन-कोऑपरेटिव बैंक
14. हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा 1,548 करोड़ रुपए की फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क परियोजना को मंज़ूरी प्रदान की गई है? – केरल
15. हाल ही में किस राज्य सरकार ने किसानों हेतु ई-गन्ना मोबाइल ऐप लॉन्च किया है? – उत्तर प्रदेश
16. फॉर्च्यून की बिजनेस पर्सन ऑफ द ईयर 2019 की सूची में किस दिग्गज को शीर्ष स्थान पर रखा गया है? – सत्या नडेला
17. हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सार्वजनिक क्षेत्र के कितने केन्द्रीय उपक्रमों में अपनी हिस्सेदारी बेचने की अनुमति दे दी है? – पांच
18. चिली द्वारा COP25 सम्मेलन का आयोजन रद्द करने के बाद किस देश ने इसका आयोजन करने की घोषणा की है? – स्पेन
19. जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कितने समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये? – 17
20. कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के तहत काम करने वाले प्रशिक्षण महानिदेशालय ने किस प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी के साथ मिलकर स्किल बिल्ड प्लेटफार्म कार्यक्रम की शुरूआत की? – आईबीएम

21. हाल ही में लैंड एंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (LPAI) का चेयरमैन किसे बनाया गया है? – आदित्य मिश्रा
22. किस वर्ष 8 नवंबर को 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने की घोषणा की गई थी? – 2016
23. किस देश में 11वां ब्रिक्स सम्मेलन आयोजित किया जायेगा? – ब्राज़ील
24. हाल ही में एशियाई विकास बैंक और भारत ने किस राज्य में जल प्रबंधन के लिए 91 मिलियन अमरीकी डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये? – कर्नाटक
25. हाल ही में प्रथम राष्ट्रीय कृषि रसायन सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया गया था? – नई दिल्ली
26. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों हेतु राज्य आकस्मिक निधि से कितने करोड़ रुपये की सहायता को मंज़ूरी दी? – 5,380 करोड़ रुपये
27. 35वां आसियान शिखर सम्मेलन हाल ही में किस शहर में आरंभ हुआ? – बैंकॉक
28. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाल ही में किस शैक्षिक संस्थान के लिए Alumni Endowment Fund लॉन्च किया है? – IIT दिल्ली
29. भारत और उज्बेकिस्तान के रक्षा मंत्रियों के बीच एक बैठक के बाद दोनों देशों ने सुरक्षा संबंधों में सहयोग को लेकर कितने समझौतों पर हस्ताक्षर किए? – तीन
30. हाल ही में व्यापार नीति पर सुरजीत एस. भल्ला की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय सलाहकार समूह ने सरकार को किस बांड को जारी करने का सुझाव दिया है? – एलिफेंट बांड
31. केंद्र सरकार ने अटकी आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने हेतु कितने करोड़ रुपये का वैकल्पिक निवेश कोष (एआईएफ) बनाने की मंजूरी दे दी है? – 25,000 करोड़ रुपये
32. शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान को किस देश का दोबारा राष्ट्रपति चुना गया है? – यूएई
33. संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2020 में किये जाने वाले विकास कार्यों में किस देश ने एक करोड़ 35 लाख डॉलर का सहयोग देने का संकल्प जताया है? – भारत
34. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किस राज्य में लोअर दिबांग घाटी में सिसेरी नदी पुल का उद्घाटन किया? – अरुणाचल प्रदेश
35. DRDO ने हाल ही में अपने कितने पेटेंट्स को औद्योगिक संगठनों के लिए निःशुल्क घोषित कर दिया है? – 450

Tags : अर्थव्यवस्था प्रश्नोत्तरी
Web Title : Economic Current Affairs Related Questions And Answers