गूजरी महल किसने बनवाया?

(A) अकबर
(B) शाहजहां
(C) मानसिंह
(D) इनमें से कोई नहीं

Question Asked : [MPPCS Pre. 2018]

Answer : मानसिंह

ग्वालियर में स्थित गूजरी महल भारत के प्रसिद्ध पुरातात्विक संग्रहालायों में से एक है। इसका निर्माण राजा मान सिंह ने अपनी पत्नी मृगनयनी के लिए करवाया था, जो एक गूजर थी। अत: इस महल का नाम गूजरी महल पड़ा। वर्ष 1922 में पुरातात्विक विभाग द्वारा इसे एक संग्रहालय में बदल दिया गया। गूजरी महल संग्रहालय की मूर्तियों में प्रसिद्ध शालमंजिक यक्षी, त्रिमूर्ति नटराज, अर्द्धनारीश्वर और यमराज शामिल हैं। यहां 15वीं शताब्दी के महान संगीतकार तानसेन के जीवन से संबंधित प्रमाण भी हैं।
Tags : मध्‍य प्रदेश
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Gujari Mahal Kisne Banwaya