झारखंड के मुख्यमंत्री का नाम क्या है?

(A) रघुबर दास
(B) राबड़ी देवी
(C) शिबू सोरेन
(D) हेमंत सोरेन

hemant soren

Answer : हेमंत सोरेन (Hemant Soren)

Explanation : झारखंड के मुख्यमंत्री का नाम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) है। राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने 29 दिसम्बर 2019 को शपथ ली। राज्‍यपाल द्रौपदी मूर्म ने रांची के मोरहाबादी मैदान में हेमंत सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष 44 वर्षीय हेमंत सोरेन ने झारखंड में दूसरी बार मुख्यमंत्री का पद संभाला है। इसके पहले वह 2013 में कांग्रेस गठबंधन की सरकार में मुख्यमंत्री रह चुके हैं। मगढ़ जिले के नेमरा गांव में शिबू सोरेन ऊर्फ गुरुजी और रूपी के घर 10 अगस्त, 1975 को पैदा हुए हेमंत सोरेन ने बीआईटी मेसरा से मकैनिकल इंजिनियरिंग में प्रवेश लिया था पर पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए। साल 2005 में विधानसभा चुनावों के साथ उन्होंने चुनावी राजनीति में कदम रखा जब वह दुमका सीट से मैदान में उतरे थे। हालांकि, उन्हें पार्टी के बागी नेता स्टीफन मरांडी से हार झेलनी पड़ी। इसके बाद 2009 में बड़े भाई दुर्गा की मौत ने हेमंत की जिंदगी में बड़ा मोड़ ला दिया। दुर्गा को शिबू सोरेन का उत्तराधिकारी माना जाता था लेकिन किडनी खराब हो जाने से उनकी असमय मौत हो गई।
Tags : झारखंड मुख्यमंत्री
Related Questions
Web Title : Jharkhand Ke Mukhyamantri Ka Naam Kya Hai