अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म कौन सी थी?

(A) अक्षय कुमार
(B) सलमान खान
(C) धर्मेन्द्र
(D) सात हिंदुस्तानी

Amitabh Bachchan

Answer : सात हिंदुस्तानी

Explanation : अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी थी। उन्होंने वर्ष 1969 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत ख्वाजा अहमद अब्बास की फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' से की थी। इस फिल्म में सात भारतीयों द्वारा गोवा को पुर्तगालियों के शासन से मुक्त कराने के ​अभियान का चित्र प्रस्तुत किया गया था। अमिताभ बच्चन ने हिंदी सिनेमा में अपनी अलग जगह बनाई है। उन्हें चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार तथा 15 फिल्मफेयर अवार्ड प्राप्त हो चुके हैं। उन्हें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से 29 दिसंबर 2019 को सम्मानित किया गया। आपको बता दे कि दादासाहेब फाल्के अवार्ड की शुरुआत वर्ष 1969 में की गई, जिस समय अमिताभ बच्चन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। फिल्मों में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए दिया जाने वाला यह पुरस्कार 'भारतीय सिनेमा के जनक' दादासाहेब फाल्के के नाम पर है, जिन्होंने वर्ष 1913 में पहली भारतीय फिल्म 'राजा हरिशचंद' का निर्माण किया था। यह एक मूक फिल्म थी। दादासाहेब फाल्के पुरस्कार के तहत स्वर्ण कमल (Golden Lotus) अंगवस्त्र तथा रु 10 लाख की नगद राशि प्रदान की जाती है। 1969 में प्रथम दादासाहेब फाल्के पुरस्कार देविका रानी को दिया गया था।
Tags : फिल्म प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Amitabh Bachchan Ki Pehli Film Kaun Si Thi