कोशिका सिद्धांत किसने दिया था?

(A) डार्विन एवं मेंडल
(B) लैमार्क एवं डार्विन
(C) श्लीडेन एवं श्वान
(D) डी-ब्राइज एवं अरस्तू

Question Asked : RRB, Chandigarh JE Exam 2005

Answer : श्लीडेन एवं श्वान

Explanation : कोशिका सिद्धांत श्लीडेन एवं श्वान ने दिया था। कोशिका सिद्धांत का प्रतिपादन का 1838-39 ई. में वनस्पति शास्त्री श्लीडेन (Schlieden) और प्राणी शास्त्री श्वान (Schewann) ने किया। कोशिका सिद्धांत की मुख्य बाते इन्होंने बताई जो निम्नलिखित हैं:
(i) प्रत्येक जीव की उत्पत्ति एक कोशिका से होती है।
(ii) प्रत्येक जीव का शरीर एक या अनेक कोशिकाओं का बना होता है।
(iii) प्रत्येक कोशिका एक स्वाधीन इकाईयां है। तथापि सभी कोशिकाएं मिलकर काम करती है, फलस्वरूप एक जीव का निर्माण होता है।
(iv) कोशिका का निर्माण जिस क्रिया से होता है, उसमें केंद्रक मुख्य कार्यकर्ता होता है।
सामान्य विज्ञान General Science GK किसी भी परीक्षार्थी एवं प्रतिभागी के लिए सफलता पाने में अत्यधिक उपयोगी होता है। इससे संबंधित प्रश्न, एसएससी, यूपीएससी, बैंकिंग, डिफेंस, रेलवे इत्यादि प्रमुख सरकारी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। इसलिए अगर आपका सामान्य ज्ञान अच्छा है तो आसानी से बहुत कम समय में ज्यादा प्रश्न हल कर सकते हैं और अच्छे अंक ला सकते है।
Tags : सामान्य विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Koshika Siddhant Kisne Diya Tha