महाराष्ट्र का दूसरा सबसे बड़ा जिला कौन सा है?

Which is the largest district in Maharashtra

(A) अहमदनगर
(B) अकोला
(C) पुणे
(D) सोलापुर

Answer : पुणे (Pune)

Explanation : महाराष्ट्र का दूसरा सबसे बड़ा जिला पुणे (Pune) है। जबकि पहले स्थान पर अहमदनगर (Ahmednagar) है, जिसका क्षेत्रफल 17,048 वर्ग किलोमीटर और जनगणना 2011 के अनुसार जनसंख्या 4,543,159 है। जबकि पुणे का क्षेत्रफल 15,643 वर्ग किलोमीटर और जनगणना 2011 के अनुसार जनसंख्या 9,429,408 है। तीसरे नंबर पर सबसे बड़ा जिला नासिक (Nashik) है, जिसका क्षेत्रफल 15,582 वर्ग किलोमीटर और जनगणना 2011 के अनुसार जनसंख्या 6,107,187 है। पुणे का पुराना नाम पुन्नक है, दरअसल आठवी शताब्दी मे पुणे को पुन्नक नाम से जाना जाता था। पुणे में मुख्य भाषा मराठी बोली जाती है, इसके अलावा अंग्रेजी व हिंदी भाषा भी यहां बोलते हुए लोग मिल जायेगें। पुणे मे रहने वालो को पुणेकर कहकर भी संबोधित किया जाता है। भारत का छठवां सबसे बड़ा शहर पुणे में अनेक प्रौद्योगिकी और ऑटोमोबाईल उपक्रम होने के कारण यह भारत का 'डेट्राइट' जैसा प्रतीत होता है। प्राचीन इतिहास के अनुसार पुणे शहर को महाराष्ट्र की 'सांस्कृतिक राजधानी' माना गया है। पुणे फिल्म इन्स्टिट्युट भी काफी प्रसिद्ध है।
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Maharashtra Ka Dusra Sabse Bada Jila Kaun Sa Hai