मदर टेरेसा कहां की निवासी थी?

(A) अल्बानिया
(B) फ्रांस
(C) ग्रीस
(D) इटली

Answer : अल्बानिया (Albania)

मदर टेरेसा अल्बानिया (Albania) की निवासी थी। लेकिन युवा अवस्था में भारत आने के बाद इन्होनें अपना शेष जीवन भारत में रहकर मानवता की सेवा में गुजार दिया। उन्होंने भारतीय नागरिकता ग्रहण कर ली थी। मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त, 1910 को स्कॉप्जे (अब मसेदोनिया में) में एक अल्बेनीयाई परिवार में हुआ। उनके पिता निकोला बोयाजू एक साधारण व्यवसायी थे। भारत सरकार ने उन्हें 1962 में पद्मश्री से सम्मनित किया। इन्हें 1979 में नोबेल शांति पुरस्कार और 1980 में भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान किया गया। मदर टेरेसा ने नोबेल पुरस्कार की 192,000 डॉलर की धन-राशि गरीबों को फंड कर दी। 1985 में अमेरिका ने उन्हें मेडल आफ़ फ्रीडम से नवाजा।
Tags : सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Mother Teresa Kaha Ki Nivasi Thi