निर्भया फंड की स्थापना किसने की थी?

(A) महिला एवं बाल विभाग, एच.आर.डी. मंत्रालय
(B) वित्त मंत्रालय, भारत सरकार
(C) महिलाओं की एजेंसी और सशक्तीकरण के बारे में कार्य-समूह
(D) संयुक्त राष्ट्र

Answer : वित्त मंत्रालय, भारत सरकार

Explanation : निर्भया फंड की स्थापना वित्त मंत्रालय, भारत सरकार ने की थी। दिल्ली में 2012 में हुए निर्भया गैंगरेप कांड की जघन्यता के बाद महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए एक कोष की जरूरत महसूस की गई थी। जिसके बाद तत्कालीन यूपीए सरकार ने 2013 के बजट में निर्भया फंड की घोषणा की थी। वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने शुरुआती तौर पर निर्भया फंड में 1000 करोड़ का आवंटन किया जिसके बाद 2014-15 और 2016-17 में एक-एक हजार करोड़ और आवंटित भी किए गए। बता दे कि भारत में लिंग-आधारित हिंसा के अनेक रूप है, इनमें बलात्कार सहित घरेलू हिंसा और यौन हिंसा के सार्वभौमिक तौर पर अधिक प्रचलन वाले रूपों से लेकर दहेज ऑनर किलिंग (सम्मान के खातिर हत्या) तेजाब से हमले, बाल यौन-अत्याचार आदि तक सम्मिलित है। इसके अतिरिक्त भारत सामाजिक जीवन में समानताओं, विस्थापन और सम्प्रदायिक हिंसा के कारण हिंसा की समस्या से जूझ रहा है।
Tags : गृह विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Nirbhaya Fund Ki Sthapna Kisne Ki Thi