पद्म पुरस्कार की शुरुआत कब हुई?

(A) वर्ष 1947 से
(B) वर्ष 1950 से
(C) वर्ष 1952 से
(D) वर्ष 1954 से

Answer : वर्ष 1954 से

Explanation : पद्म पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 1954 से हुई थी। वर्ष 1978, 1979 तथा 1993 से 1997 के दौरान थोड़े से अंतराल को छोड़कर, ये पुरस्कार प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस पर घोषित किए गए हैं। पद्म पुरस्कार तीन प्रकार के होते हैं- पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्मश्री। इसमें पद्म विभूषण 'असाधारण एवं विशिष्ट सेवा' के लिए; पद्म भूषण 'उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा' के लिए; और पद्म श्री विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक हैं। ये पुरस्‍कार भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष भारतीय नागरिकों को उनके असाधारण कार्यों के लिए प्रदान किए जाते हैं। भारत रत्न के बाद पद्म विभूषण देश का दूसरा सबसे बड़ा सम्मान है।

पद्म पुरस्कारों को प्रदान करने का आशय किसी विशिष्ट कार्य को मान्यता प्रदान करना है तथा ये पुरस्कार सभी प्रकार की गतिविधियों / क्षेत्रों जैसे कि कला, साहित्य और शिक्षा, खेल-कूद, चिकित्सा, सामाज सेवा, विज्ञान और इंजीनियरिंग, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग आदि में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों / सेवाओं के लिए प्रदान किए जाते हैं। चयनित किए जाने वाले व्यक्ति की उपलब्धियों में लोक सेवा का तत्व होना चाहिए। यह किसी विशिष्ट क्षेत्र में उत्कृष्टता नहीं अपितु उत्कृष्टता से अधिक होना चाहिए। तथापि, सरकारी कर्मचारी जिनमें डॉक्टरों तथा वैज्ञानिकों को छोड़कर, सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम में कार्य कर रहे कर्मचारी भी शामिल हैं, इन पुरस्कारों के लिए पात्र नहीं हैं। ये पुरस्कार सामान्यतः मरणोपरान्त प्रदान नहीं किए जाते हैं। तथापि, अत्यधिक पात्र मामलों में सरकार मरणोपरान्त पुरस्कार प्रदान करने पर विचार कर सकती है, यदि सम्मानित किए जाने के लिए प्रस्तावित व्यक्ति का निधन हाल ही में अर्थात् उस वर्ष के गणतंत्र दिवस से एक वर्ष पूर्व की अवधि के भीतर हुआ हो जिस पर उक्त पुरस्कार को घोषित किया जाना प्रस्तावित हो।
Tags : पुरस्कार और सम्मान सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Padma Puraskar Ki Shuruaat Kab Hui