26 जनवरी 2024 में कौन सा गणतंत्र दिवस है?

Republic day is celebrated on 26 January 2024

(A) 72वां गणतंत्र दिवस
(B) 74वां गणतंत्र दिवस
(C) 75वां गणतंत्र दिवस
(D) 77वां गणतंत्र दिवस

Answer : 75वां गणतंत्र दिवस

Explanation : 26 जनवरी 2024 को 75वां गणतंत्र दिवस है। पिछले साल 2023 का 74वां गणतंत्र दिवस विशेष था, क्योंकि भारत की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस समारोह का नेतृत्व किया था। मुर्मू, प्रतिभा पाटिल के बाद भारत की राष्ट्रपति के रूप में सेवा करने वाली दूसरी महिला हैं। 74वां गणतंत्र दिवस आयोजन में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। इसी के साथ मिस्र के सशस्त्र बलों का 144 सैनिक का एक जत्था भी गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुआ था। यह पहली बार हुआ, जब मिस्र के सशस्त्र बलों का एक संयुक्त बैंड और मार्चिंग दल भव्य परेड में शामिल हुआ था।

बता दें कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान अस्तित्व में आया था और भारत इस दिन पूर्ण गणतंत्र देश बना। संविधान निर्माण की प्रक्रिया में 2 वर्ष, 11 महिना, 18 दिन लगे थे। भारतीय संविधान के वास्तुकार डॉ.भीमराव अम्बेडकर प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे। देश को गौरवशाली गणतंत्र राष्ट्र बनाने में जिन देशभक्तों ने अपना बलिदान दिया उन्हें 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के दिन याद किया जाता और उन्हें श्रद्धाजंलि दी जाती है।
Tags : गणतंत्र दिवस
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : 26 January 2024 Mein Kaun Sa Gantantra Divas Hai