पहली बार 26 जनवरी 1950 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि कौन थे?

(A) राजा जिग्मे दोरजी वांगचुक
(B) राजा त्रिभुवन बीर बिक्रम शाह
(C) सुकर्णो
(D) ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस फिलिप

Answer : इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो

Explanation : पहली बार 26 जनवरी 1950 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति डॉक्टर सुकर्णो थे। गणतंत्र दिवस समारोह में हर साल किसी न किसी देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति या शासक को विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया जाता है। अभी तक केवल तीन बार वर्ष 1952, 1953 और 2021 में ऐसा हुआ है कि गणतंत्र समारोह का आयोजन बिना किसी विदेशी मुख्य अतिथि के हुआ। वर्ष 2021 में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन 26 जनवरी को मुख्य अतिथि बनने वाले थे, लेकिन ब्रिटेन में कोरोना का नया स्ट्रेन फैलने की वजह से उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया था। आपको बता दें कि अब तक यूनाइटेड किंगडम और फ्रांस के प्रतिनिधियों को सबसे अधिक 5-5 बार आमंत्रित किया गया है।

सनद रहे कि सबसे पहले 26 जनवरी 1929 को लाहौर कांग्रेस अधिवेशन में भारत को पूर्ण गणराज्य का दर्जा दिलाने का प्रस्ताव पेश किया गया था जिसे अंग्रेजों ने नामंजूर कर दिया था। इसके बाद 26 जनवरी 1930 को कांग्रेस ने भारत को पूर्ण गणराज्य की घोषणा कर दी थी। संविधान निर्माण की शुरुआत 9 दिसंबर 1946 को हुई थी जिसे बनने में कुल 2 साल 11 महीने और 18 दिन लग गए। 26 नवंबर 1949 को संविधान को सभापति को सौंप दिया गया जिसके बाद 26 जनवरी 1950 को इसे आधिकारिक तौर पर लागू कर दिया गया। हमारा देश संविधान के मुताबिक ही चलता है।
Tags : गणतंत्र दिवस
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Pahali Bar 26 January 1950 Ko Gantantra Diwas Ke Avsar Par Mukhya Atithi Kaun The