पंचायत राज व्यवस्था को अपनाने वाला पहला राज्य कौन सा था?

(A) पंजाब
(B) राजस्थान
(C) आंध्र प्रदेश
(D) पश्चिम बंगाल

Question Asked : UP Police Sub Inspector Exam 2017

Answer : राजस्थान

पंचायती राज व्यवस्था अपनाने वाला पहला राज्य राजस्थान है। आधुनिक भारत में 2 अक्टूबर, 1959 को पहली बार तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू जी द्वारा राजस्थान के नागौर जिले से इसकी शुरुआत की गई थी। वर्ष 1991 में संविधान में 73वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1992 पारित करके पंचायती राज संस्था को संवैधानि मान्यता दे दी गई। भारत में पंचायती राज योजना को लागू करने वाले प्रथम दो राज्य राजस्थान और आन्ध्र प्रदेश थे। 2 अक्टूबर, 1959 को राजस्थान का नागौर जिला पंचायती राज व्यवस्था को लागू करने वाला स्वतंत्र भारत का प्रथम जिला था। पंचायती राज व्यवस्था के सुदृढ़िकरण एवं इसकी उज्ज्वल सफलता के लिए 1977 में अशोक मेहता समिति, 1985 में डॉ. पी.वी. के शव समिति एवं 1986 में एलएम सिंघवी समिति का गठन किया गया। 20 अप्रैल, 1993 को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद 24 अप्रैल, 1993 को इसे पंचायती राज कानून के रूप में पूरे भारत वर्ष में लागू किया गया।
Tags : सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Panchayati Raj Vyavastha Ko Apnane Wala Pehla Rajya Kaun Sa Tha