फल उत्पादन में भारत का कौन सा स्थान है?

(A) पहला स्थान
(B) दूसरा स्थान
(C) तीसरा स्थान
(D) चौथा स्थान

Question Asked : Bihar Police Sub-Inspector Pre. Exam 2019

Answer : दूसरा स्थान

Explanation : फल उत्पादन में भारत का दूसरा स्थान है। विश्व में फलों और सब्जियों के उत्पादन में पहला स्थान चीन का है और तीसरा स्थान अमेरिका का है। फल पोटेशियम, फाइबर विटामिन-C और फोलेट (फोलिक एसिड) सहित कई पोषक तत्वों के महत्वपूर्ण स्रोत होते हैं। विश्व में सबसे अधिक फलों (सेब, अंगूर, लीची, केला आदि) का उत्पादन चीन में किया जाता है, जबकि भारत विश्व में फलों का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है। फलों का उत्पादन बागानी कृषि के अन्तर्गत किया जाता है। भारत में सर्वाधिक फल उत्पादक क्षेत्रफल महाराष्ट्र में पाया जाता है तथा फलों की सर्वाधिक उत्पादकता कर्नाटक में पाई जाती है।
Tags : अर्थव्यवस्था प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Phal Utpadan Mein Bharat Ka Kaun Sa Sthan Hai