पिचर प्लांट क्या होता है?

(A) पानी का प्लांट
(B) एक मछली
(C) कीटभक्षी पौधा
(D) कीटनाशक दवा

Question Asked : SSC CAPFs SI CISF एवं दिल्ली पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा, 22-06-2014 द्वितीय पाली

Answer : कीटभक्षी पौधा

पिचर प्लांट एक कीटभक्षी पौधा होता है। इसे नेपिन्थिस के नाम से भी जाना जाता है। यह कीटभक्षी पौधा असम की खसिया और गारो पहाड़ियों पर पाया जाता है। इसकी पत्तियों के सिरे पर एक सुराही जैसा आकार होता है। यही इसका फंदा है जिसमें यह कीट-पतंगों को फंसाता है। यह सुराही डेढ़ से आठ इंच तक लंबी होती है। इसके मुंह और किनारे की ओर शहद की थैलियां होती हैं। कीट पतंगे सुराही के रंग से आकर्षित होकर शहद के लालच में अपनी जान गंवा बैठते हैं। चिकनी दीवार के कारण ये रेंगकर बाहर भी निकल नहीं पाते। इसके तल में रस रहता है जो इन्‍हें जल्‍दी ही पचा जाता है और पचे हुए भाग को इसकी दीवारें सोख लेती हैं। इसे घटपर्णी के नाम से भी जाना जाता है।
Tags : जीव विज्ञान जीव विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Pitcher Plant Kya Hota Hai