पुलेला गोपीचंद और उनके दो शिष्यों ने किस खेल में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार जीता है?

In What sport have Pullela Gopichand and two of his students won the Rajiv Gandhi Khel Ratna award?

A: टेनिस
B: टेबल टेनिस
C: बैडमिंटन
D: स्क्वॉश

today kbc question
Question Asked : Kaun Banega Crorepati Season 12 Question No. 6

Answer : बैडमिंटन (Badminton)

पुलेला गोपीचंद और उनके दो शिष्यों ने बैडमिंटन खेल में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार जीता है। उनके वह दो शिष्य है – साइना नेहवाल और पीवी सिंधु। साइना नेहवाल ने साल 2010 में और पीवी सिंधु ने साल 2016 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार जीता था। जबकिे खुद पुलेला गोपीचंद को साल 2001 में बैडमिंटन खेल पर राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार दिया गया। साल 2009 में द्रोणाचार्य पुरस्कार से नवाजे गए पुलेला गोपीचंद शायद भारत के ऐसे पहले कोच हैं, जिनके एक नहीं बल्कि दो-दो शिष्य ओलंपिक पोडियम पर चढ़ने में कामयाब हुए हैं। साल 2001 में ऑल इंग्लैंड चैंपियन गोपीचंद के मार्गदर्शन में खेली साइना नेहवाल ने वर्ष 2012 में लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था, वहीं रियो में पीवी सिंधु ने रजत जीतकर गोपी की कोचिंग का लोहा मनवाया है।

केबीसी 2020 के 12वें सीजन की शुरूआत के बाद यह छठा सवाल है। जो 14 मई की रात 9 बजे पूछा गया है। इसका जवाब आपको अगले दिन यानि 15 मई की रात 9 बजे से पहले देना होगा। करोड़पति बनने की प्रोसेस में सबसे पहले रजिस्ट्रेशन के लिए पूछे गए किसी भी सवाल के चार विकल्पों में से सही का जवाब देना होता है। यह सवाल 22 मई तक ही पूछे जायेगें। सही जवाब आप के लिए आप SonlyLIV App या SMS–509093 किसी भी माध्यम का चुनाव कर सकते है। इसमें SMS भेजने या SonlyLIV App से रजिस्ट्रेशन कराने की संख्या पर कोई सीमा नहीं है। हालांकि, प्रत्येक कॉल फॉर इंट्री प्रश्न के लिए इंट्री के प्रत्येक मोड यानि जरिये के अनुसार प्रत्येक मोबाइल नंबर से पहली वैध इंट्री को ही मान्य किया जाएगा।

हिंदी में जानें : KBC 12 के रजिस्ट्रेशन से हॉट सीट तक पहुँचने के नियम

आपको बता दे कि कौन बनेगा करोड़पति के इतिहास में यह पहली बार होगा जब केबीसी शो के रजिस्ट्रेशन से लेकर प्रतियोगियों के चुनाव तक पूरी प्रोसेस ऑनलाइन होगी। पहले सवालों के जवाबों के आधार पर उम्मीदवारों को चयन होगा और इसके बाद सामान्य ज्ञान की ऑनलाइन परीक्षा भी हो सकती है। इसके बाद जो इंटरव्यू होगा, वो भी वीडियो कॉलिंग के माध्यम से करवाया जाएगा। इंटरव्यू क्लियर करने के बाद केबीसी कंटेस्टेंट्स को फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड में जाने का मौका मिलता है और यहीं से खुलता है हॉट सीट का रास्ता। बता दें कि बिग बी इस शो के साथ पिछले 18 सालों से जुड़े हैं। साल 2000 से शुरू हुआ ये शो अपने ग्यारह सीजन पूरे कर चुका है। केबीसी 12 की टैग लाइन है - 'हर चीज को ब्रेक लग सकता है...सपनों को नहीं'।
Tags : कौन बनेगा करोड़पति प्रश्न सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : Quiz Programme, Interview & Competitive Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Pullela Gopichand Aur Unake Do Shishyon Ne Kis Khel Me Rajiv Gandhi Khel Ratna Puraskar Jita Hai