ऐसी कौन सी मछली है जो अंडे देने के लिए समुद्र से नदी में आती है?

ऐसी मछली है–लैंप्री मछली, जो अंडे देने के लिए समुद्र से नदी में आती है। यह देखने में तो समुद्री ईल मछली की तरह लगती है। मान्यता है कि आज से लगभग 36 करोड़ साल पहले पहली बार इसका जन्म हुआ था। वैसे इसकी औसत आयु 14 साल होती है। इसकी अधिकतम लंबाई 40 इंच और वजन 8 किलोग्राम से अधिक भी हो जाता है। इसकी पीठ का रंग नीला, काला और हरा होता है, जबकि इसके पेट का रंग आम तौर पर सुनहरा या सफेद होता है। लैंप्री मछली अपना आधे से ज्यादा जीवन नदी के पानी में बिताती है। साथ ही यह जीवन के कई साल समुद्र के पानी में भी बिताती है और वहां रह कर हर तरह से खुद को मजबूत बनाती है। बाद में वह अंडे देने के लिए मीठे पानी में वापस आती है। यह एक बार में लगभग एक लाख अंडे देती है और उसके 36 दिनों के अंदर मर जाती है। उन अंडों की देखभाल मेल सी लैंप्री करता है। इसे अटलांटिक महासागर की मछली कहा जाता है और यह उत्तरी अमेरिका से लेकर यूरोप तक पाई जाती है। वैसे इसे प्रशांत महासागर में भी देखा जाता है। इसे समुद्री मछली की श्रेणी में भी रखा जाता है।

(A) ​ईल मछली
(B) कैटफिश
(C) लैंप्री मछली
(D) जेलीफिश

rochak tathya

Answer : लैंप्री मछली

Tags : रोचक तथ्य रोचक प्रश्नोत्तर
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Aisi Kaun Si Machhali Hai Jo Ande Dene Ke Liye Samudr Se Nadi Me Aati Hai