राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष कौन है?

(A) कैलाश चन्द्र मेघवाल
(B) हृदय नारायण दीक्षित
(C) सी.पी. जोशी
(D) सुमित्रा सिंह

rajasthan

Answer : सी.पी. जोशी

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी है। उन्हें 16 जनवरी 2019 को राजस्थान की 15वीं विधानसभा का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डॉक्टर जोशी के नाम का प्रस्ताव पेश किया। प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया ने इस प्रस्ताव का अनुमोदन किया था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पांचवीं बार विधायक (इस बार नाथद्वारा) चुने गए जोशी यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। वह वर्तमान में राजस्थान क्रिकेट असोसिएशन के भी अध्यक्ष हैं। 2008 विधानसभा चुनाव में जोशी सिर्फ एक वोट से हार गए थे। बाद में 2009 लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर मनमोहन सिंह सरकार में वह पंचायतीराज, ग्रामीण विकास, भूतल परिवहन व राजमार्ग और रेल मंत्री रहे। बतादें कि प्रथम राजस्थान विधानसभा उपाध्यक्ष लाल सिन्ह शक्तावत थे।
Tags : अध्यक्ष राजस्‍थान
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Rajasthan Vidhan Sabha Adhyaksh Kaun Hai